क्रिकेट खेलने वाले और देखने वालों के लिए एक बहुत ही बड़ी खुशखबरी है इंडिया और पाकिस्तान एक बार फिर आमने-सामने होने वाले हैं दर्शकों को अभी तक भारत और पाकिस्तान आमने-सामने मैच देखने के लिए T20 वर्ल्ड कप का इंतजार करना होता जो कि सितंबर में ऑस्ट्रेलिया में खेला जाना है लेकिन उससे पहले ही क्रिकेट प्रेमियों के लिए भारत और पाकिस्तान एक बार आमने सामने की जंग देखने को मिलेगी यह जंग भारत और पाकिस्तान की श्रीलंका में एशिया कप 2022 मैं देखने को मिलेगी जो कि अगस्त 2022 में होने वाला है

एशियन क्रिकेट काउंसिल ने एशिया कप 2022 का एलान कर दिया है एशिया कप 2022 अगस्त महीने मैं होगा एशिया कप का आयोजन श्रीलंका में किया जाएगा यह अगस्त और सितंबर माह में खेला जाएगा इस बार एशिया कप में एशिया की 5 टीमें डायरेक्ट एंट्री हो एक टीम क्वालीफायर राउंड से इस टूर्नामेंट में भाग लेगी
कौन सी फॉर्मेट में होगा इस बार एशिया कप
एशियन क्रिकेट काउंसिल इस बार एशिया कप 2022 को टी-20 फॉर्मेट में होने का ऐलान किया है एशियन क्रिकेट काउंसिल के अनुसार क्वालीफाइंग मैच 20 अगस्त 2022 से खेले जाएंगे इस बार T20 वर्ल्ड कप को देखते हुए एशिया कप T20 फॉर्मेट में ऐलान किया गया वहीं 2023 का एशिया कप वर्ल्ड कप को देखते हुए वनडे फॉर्मेट में ही खेला जाएगा जो कि अभी तक पाकिस्तान में खेला जाना है
कितनी बार जीत चुका है भारत अभी तक एशिया कप
India की बात की जाए तो अभी तक 7 बार ही एशिया कप अपने नाम कर चुका है एशिया कप 2018 में खेला गया था जो कि भारत ने जीता था और 2016भी भारत जीता था इसी के साथ ही इंडिया इस बार Asia Cup जीत के अपनी हैट्रिक पूरी करना चाहेगा
